खनन माफिया दिन-रात नदी के किनारे रेत – बालू का अवैध खनन

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज : प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवैध बालू खनन का धंधा निचलौल और कोठीभार थाना क्षेत्र में बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया दिन-रात नदी के किनारे रेत व नालों से बालू का अवैध खनन करके मालामाल हो रहे हैं।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
रविवार को उपजिलाधिकारी राम सजीवन मौर्य के सख्त निर्देश के बाद कोठीभार व निचलौल पुलिस टीम ने दो जगहों पर छापेमारी करके तीन अवैध खनन की बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सीज किया है। उपजिलाधिकारी राम सजीवन मौर्य ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि खनन माफिया नदी व नालों के किनारे से धड़ल्ले के साथ अवैध सफेद बालू का खनन कर रहे हैं। इनकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानों के पुलिसकर्मियों को इसे रोकने के लिए सख्त निर्देश दिया था।






