श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मंगलपुर प्राथमिक विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में शराब पीकर हंगामा

मंगलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बाहर से आए 15 प्रवासियों को क्वारंटाइन कराया गया है

महराजगंज : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मंगलपुर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन लोगों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। निगरानी समिति के लोगों ने विरोध किया तो प्रवासियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। शराब सेंटर में कैसे पहुंचा यह पता नहीं चल सका। देरशाम छह लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मंगलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बाहर से आए 15 प्रवासियों को क्वारंटाइन कराया गया है। शुक्रवार की रात नशे में धुत होकर आधा दर्जन लोग गालियां देने लगे। शनिवार को प्रधान केदार सिंह ने सूचना थाने में दी। मौके पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को होम क्वारंटाइन करा दिया। प्रधान ने बताया कि धीरज सिंह, प्रभाकर, दिनेश कुमार, रेवती रमण, रामसिंह, व अजय सिंह ने हमें गालियां दी। जान से मारने की घमकी देते हुए स्कूल में पानी का मोटर व अन्य सामान तोड़ दिया। एसएचओ विजय राज सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img