पोखरी से बरामद हुआ 250 आधार कार्ड नाम अलग-अलग फोटो एक
महराजगंज के घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर में मंगलवार को एक पोखरी से ढाई सौ आधार कार्ड बरामद हुए। आधार कार्ड अलग-अलग नाम के हैं, लेकिन सभी में एक ही फोटो लगा है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बरामद सभी आधार कार्ड को अपने कब्जे में ले ली। जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
पकड़ियार विशुनपुर के कुछ ग्रामीण मंगलवार को पोखरे की तरफ गए थे। भारी संख्या में फेंके गए आधार कार्ड को देख ग्रामीणों ने घुघली पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर बाद घुघली थाने के एसआई कमलेश यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पोखरी में फेंके गए सभी आधार कार्ड को जब्त किया। पोखरी से बरामद हुआ 250 आधार कार्ड अलग-अलग नाम से हैं, लेकिन आधार कार्ड में गांव के एक युवक का ही फोटो लगा है। आशंका जताई जा रही है कि गलत नियत से फर्जी आधार कार्ड बनाया गया है।






