महराजगंज के परतावल के रास्ते तीन सौ पहिया वाला ट्रेलर देख चौंके लोग

जापान से गोरखपुर फर्टिलाइजर जा रही थी मशीन

महराजगंज के रास्ते 36 पहिये वाले ट्रेलर को गुजरते लोगों ने कई बार देखा है, लेकिन मंगलवार को परतावल के लोग उस समय अचंभित हो गए जब एक भारी भरकम मशीन को लेकर तीन सौ पहिया वाला हाईटेक ट्रेलर पहुंचा। इस ट्रेलर के आगे-पीछे भी ट्रेन की तर्ज पर इंजन लगा लगा था। इसके अलावा तीन अन्य ट्रक और 50 तकनीशियन भी साथ चल रहे थे। 

चौराहे पर जब ट्रक गोरखपुर रोड की तरफ मुड़ने लगा तो ट्रैफिक कुछ देर के लिए रोक दी गई। ट्रक के साथ आए तीन अन्य ट्रक और 50 विशेषज्ञों की टीम ने बड़े ही करीने से कुछ ही देर में एल आकार के मोड़ पर तीन सौ पहिया वाले ट्रक को आसानी से पहुंचा दिया।

जापान से गोरखपुर फर्टिलाइजर जा रही थी मशीन 
जिस ट्रक पर मशीन लदा था उसके बारे में कर्मचारियों ने बताया कि यह मशीन गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाना में जा रही है। यूरिया रिएक्टर व कार्बोनेट कंडेंसर नाम की यह मशीन जापान में निर्मित हुई है। जापान से जलमार्ग के रास्ते यह मशीन छपरा के डोरीगंज लाया गया। वहां से तीन सौ पहिया वाला ट्रेलर पर लाद कर इसे गोरखपुर खाद कारखाना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। हाटा से कप्तानगंज होते हुए ट्रक परतावल आया। विशेषज्ञों ने तकनीक का इस्तेमाल कर गोरखपुर के रास्ते पर ट्रेलर को सफलतापूर्वक मोड़ दिया। 

छपरा से फरवरी माह में ही मशीन लेकर चला है ट्रेलर 
मशीन के इंचार्ज ने बताया कि अमोनिया कन्वर्टर व यूरिया रिएक्टर इस मशीन का वजह 650 मीट्रिक टन है। मशीन के वजन को देखते हुए 300 और 224 पहिये वाले विशेष ट्रेलर पर इसको लोड किया गया है। हर पहिया के पास प्रेशर सिस्टम से अटैच है। यह फरवरी से ही गोरखपुर के लिए रवाना हुआ है, लेकिन फोन लेन पर कई जगह के आने के लिए सड़क की चौड़ाई कम पड़ जा रही है। ट्रेलर को रोक सड़क चौड़ा कर रास्ता बनाया जा रहा है। इसके बाद ट्रेलर मशीन लेकर आगे बढ़ रहा है। इस कार्य के लिए शासन के निर्देश पर एनएचएआई के इंजीनियर व टीम के साथ मशीन के भी विशेषज्ञ व तकनीशियन की टीम है। यह टीम ट्रेलर के जरूरत के मुताबिक रास्ता तैयार कर रही है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img