एनएच 730 के निर्माण में भेदभाव करने से नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को डीएम को ज्ञापन दिया

कार्यदायी एजेंसी व ठेकेदार की मनमानी से व्यापारी परेशान

फरेंदा-महराजगंज एनएच 730 के निर्माण में भेदभाव करने से नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को डीएम को ज्ञापन दिया। मांग कि इसमें सड़क निर्माण, नाली निर्माण, बिजली का पोल लगाने में भेदभाव करने की जांच कराई जाय। कहा कि कार्यदायी एजेंसी व ठेकेदार की मनमानी से व्यापारी परेशान हैं। इसका उपाय किया जाए।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल कार्यकारी जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता के नेतृत्व में डीएम से मिला। व्यापारियों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क बनाने, नाली निर्माण व बिजली का खंभा लगाने में भेदभाव किया जा रहा है। किसी दुकान के सामने आगे पीछे करके पोल लगाया जा रहा है। नाली निर्माण भी टेढ़ा व गुणवत्ता में नहीं है। जिला अस्पताल के सामने पोल लगाने में अनियमितता की जा रही है। सड़क को क्रास करके बिजली आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह प्रभावशाली लोगों के कारण बिजली के तारों को सड़क के इस पार से उस पार किया गया है।

नगर में नाली निर्माण भी रोक दिया गया है, जिससे नगर का पानी बलिया नाला तक नहीं पहुंच पा रहा है। कोतवाली के सामने नेता सुरहुरवा-बांसपार बैजौली मार्ग पर अतिक्रमण के कारण सड़क सकरी हो गई है। इससे आए दिन जाम की स्थिति लगी रहती है। इसे साफ कराया जाना जनहित में आवश्यक है। व्यापारियों ने कहा कि सड़क का निर्माण इतना सुस्त है कि दो वर्ष बाद भी इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जगह-जगह गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। व्यापारियों ने कहा कि यह जनहित का बड़ा मुद्दा है। इसके समाधान में देरी से परेशानी और बढ़ जाएगी।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img