परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती घर में छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी

महराजगंज :परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती घर में छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के भाई ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बहन ने आत्महत्या की है।
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
परसामलिक क्षेत्र के इस गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती की लाश गुरुवार को छत की कुण्डी से लटकती मिली। सूचना पर पहुंचे एसओ छोटेलाल मयफोर्स ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती पांच बहनों में सबसे छोटी थी। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। एसओ छोटेलाल का कहना है कि मृतका के भाई ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। परिजन बता रहे थे छत की कुण्डी से उतारते समय उसकी सांसे हल्की चल रही थी, लेकिन जमीन पर रखते ही उसने दम तोड़ दिया था।







