मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए 106.77 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए राज्य के दिव्यांगजनों को एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से अगले तीन महीनों तक विशेष वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए 106.77 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
प्रदेश के दिव्यांगनज सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि राज्य के दिव्यांगजनों को यह विशेष वित्तीय सहायता प्रधानमंत्री के विशेष सहायता पैकेज के तहत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह विशेष वित्तीय सहायता सामान्य स्थितियों में दिव्यांगजनों को राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले 500 रुपये प्रति दिव्यांगजन प्रतिमाह के अनुदान के अलावा होगी।
इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों को जरूरी उपाय करने, मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 389 करोड़ रुपये दिए हैं तो जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए 750 करोड़ रुपये दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों के प्रभावित होने से दैनिक रूप से काम करने वालों के सामने भरण पोषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए 750 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। डीएम इन पैसों को जरूरत के आधार पर खर्च कर सकेंगे। इन पैसों को आपदा कार्यों पर ही खर्च किया जा सकेगा। इसके पहले जिलों को 235 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
कोविड महामारी से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए जिलों में चल रहे अस्थाई आश्रय स्थलों,आम रसोईघरों व अन्य स्थानों पर व्यक्तियों को जरूरत के अनुसार भोजन सामग्री, भोजन, फूड पैकेट का वितरण कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रदेश के सभी 75 जिलों को 215 करोड़ रुपये दिए हैं।






