महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र में मंगलवार को पंचायत में अनूठी शादी का मामला सामने आया
महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र में मंगलवार को पंचायत में अनूठी शादी का मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां एक महिला ने भरी पंचायत में पति व बच्चों के सामने ही प्रेमी की बांह पकड़ ली। बोली कि शादी करूंगी तो इसी से, वरना जान दे दूंगी। पंचों के समझाने के बाद भी महिला तैयार नहीं हुई। इसके बाद पंचायत में शादी की तैयारी शुरू हुई। पत्नी ने पति के सामने ही अपने से काफी कम उम्र के प्रेमी के गले में वरमाला पहनाई। मायूस पति अपने बच्चों के साथ वापस घर लौट गया।
- वार्षिक परीक्षा मेधावियों को मिला सम्मान खिले चेहरे
- जिलाधिकारी द्वारा की गयी रबी विपणन वर्ष हेतु गेहूं खरीद के संदर्भ में समीक्षा
- आग लगने से 50 एकड़ से अधिक फसल जल कर राख
- सड़क में गड्ढे ही गड्ढे,आए दिन हो रहे हैं दुर्घटनाएं
- केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुरैना में महावीर फ्लोर मिल का किया उद्घाटन
पति रहता था विदेश, युवक को दिल दे बैठी महिला
फरेंदा क्षेत्र के एक गांव की इस महिला का संबंध बृजमनगंज क्षेत्र के इस युवक से हो गया। चार बच्चों की मां यह महिला अपने से करीब आधे उम्र के युवक के साथ भागकर उसके घर आ गई। खबर मिलने के बाद पति सऊदी से वापस घर लौटा। पत्नी को ढूंढ़ने लगा। सूचना मिली कि वह अपने प्रेमी के घर रह रही है। पति ने उसे वापस बुलाया उसने साफ मना कर दिया। मंगलवार को इसी को लेकर पंचायत हुई और महिला ने सबके सामने प्रेमी युवक से शादी कर ली।
पति ने पंचायत बुलाई और मामला उल्टा हो गया
पत्नी का पता लगाने के बाद पति ने पंचायत से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को वापस करा दिया जाए। लेकिन मामला उल्टा हो गया। पंचायत में पत्नी को बुलाया गया और पति भी अपने बच्चों के साथ पहुंचा। बच्चे बड़े-बड़े हैं, लेकिन महिला नहीं मानी।