ग्राम प्रधानों ने दिया एसपी को ज्ञापन,सिसवा मुंशी चौकी के स्टाफ सदस्यों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग

बीच बचाव करने वाले को ही उठा ले गई सिसवा मुंशी पुलिस का है मामला



भिटौली/ महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरगदही निवासी नसीम व छोटकू के बीच बुधवार को विवाद हो गया था। जिसमेंं बीच बचाव करने गए नजमूलहोदा को ही सिसवा मुंशी पुलिस उठा कर कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों में सुलह समझौते के बाद भी सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी संजय कुमार अपने चौकी के समस्त स्टाफ को लेकर गुरुवार को शाम पांच बजे के करीब नसीम के घर पहुंच गए। गांव में दहशत का माहौल हो गया।जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। मानों किसी बदमाश को पकड़ने गए हैं। पुलिस की इस दुर्व्यवहार पूर्ण रवैए से ग्रामीणों सहीत क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।


ग्राम प्रधान इरफान ने आरोप लगाया है कि सिसवा मुंशी पुलिस नजमूलहोदा को नसीम के द्वारा पैसा न दिलवाने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दे रहीं हैं।तथा कोतवाली में समझौते के बाद भी पुलिस नसीम के दरवाजे पर लाठी मारती रहीं और अपशब्दों का प्रयोग की।

समझौते के बाद भी चौकी प्रभारी मय समस्त स्टाफ नसीम को पकड़ने बरगदही पहुंचे

सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि आरोप निराधार है समझौते की कापी मिलने पर मैं वापस चला आया। लेकिन सवाल यह है कि अब कोई चौकी या ग्राम सभा में कोई व्यक्ति किसी भी मामले में समझौता कराता है दो वह दोषी है? अगर दोषी नहीं है तो फिर पुलिस नजमुल होदा को क्यों कोतवाली ले गई। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान इरफान आलम, सिसवा मुंशी ग्राम प्रधान अमर नाथ पटेल लक्ष्मीपुर देउरवा के ग्राम प्रधान विनोद कुमार नाराजगी जाहिर करते हुए एस0पी0 को ज्ञापन देकर सिसवा मुंशी चौकी स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही करने कि मांग की। इस दौरान सापा नेत्री सुमन ओझा, नसीम खान, नजमुल,मिन्हाज सिद्दीक़ी तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

टेम्पो हादसे में भारत-नेपाल के छह लोग गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी

महराजगंज। सड़क पर दौड़ रहा टेम्पो अचानक हादसे का...

ट्रैक्टर चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने ली ऑटो चालक की...

सिसवा बाजार के विकास को लगेंगे पंख, 25 करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

सिसवा बाजार (महराजगंज)। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के...

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

Topics

टेम्पो हादसे में भारत-नेपाल के छह लोग गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी

महराजगंज। सड़क पर दौड़ रहा टेम्पो अचानक हादसे का...

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार...

2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान

महराजगंज - जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया...

आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img