मछली-भूजा खाइये, रेल पुल पर सेल्फी लिया तो खैर नहीं

नये साल पर कुशीनगर के पनियहवा में मेला लगेगा। मछली-भूजा के लिए दूर-दूर तक मशहूर पनियहवा में लोग जायका लेने जुटेंगे। लेकिन इस साल बगल में स्थित छितौनी-बगहा रेल पुल पर कोई सेल्फी नहीं ले सकेगा। पिछले समय पुल पर सेल्फी लेते समय हुए हादसों से सबक लेते हुए प्रशासन ने रेल ट्रैक या पुल पर खड़े होकर सेल्फी लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई सेल्फी लेते हुए पकड़ा गया तो रेल व पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
मछली-भूजा के नाम से मशहूर खड्डा क्षेत्र के पनियहवा में हर नये साल पर हजारों की संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने आते हैं। यहां की मशहूर चेपुआ, मांगुर, टेंगर जैसी मछलियों का जायका लेने के बाद लोग छितौनी-बगहा रेल पुल पहुंच जान जोखिम में डाल सेल्फी लेते हुए नये साल का जश्न मनाते हैं। पिछले वर्ष पनियहवा रेल पुल पर बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान महराजगंज जिला निवासी दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी थी। वहीं उसके पहले भी सेल्फी लेने के चक्कर में आधा दर्जन लोगो की मौत हो चुकी है। इतना होने के बाद भी लोग बेखौफ रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी लेते हुए देखे जा रहे हैं। लेकिन इस बार रेल प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन भी ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का मन बना लिया है।

‘‘नये साल पर पिकनिक मनाने आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने ऐसा निर्णय लिया है। जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने वाले पकड़े गए तो कार्रवाई होगी।’’
अरविन्द कुमार, एसडीएम खड्डा

Source : Hindustan New

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img