30 साल का हुआ कुशीनगर, महात्मा बुद्ध की क्रीड़ास्थली पर हुआ स्तूप पूजन

शनिवार को जिले ने 30 साल की उम्र पूरी कर ली। इस अवसर पर भगवान बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु से लेकर जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने 30 साल में तय की गई तरक्की के सफर का बखान कर आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की बात कही।
29 दिसंबर 1988 को बस्ती से काट कर सिद्धार्थनगर जिला को वजूद में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी लाए थे। तब से लेकर आज तक जिले के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम होते रहते हैं। हर साल धूमधड़ाका होता था पर इस बार मामला भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं, स्तूप पूजन, भंतों के बीच कंबल वितरण व विभिन्न योजनाओं के पात्रों के बीच प्रमाणपत्र वितरण तक ही सीमित हो कर रह गया। शनिवार की सुबह सबसे पहले शहर के सांडी तिराहा पर राजकुमार सिद्धार्थ की प्रतिमा पर सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी, डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह आदि ने माल्यार्पण किया। इसके बाद शहर के ही सिद्धार्थ तिराहा पर सिद्धार्थ व बर्डपुर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पअर्पित करते हुए भगवान बुद्ध की क्रीड़ा स्थली कपिलवस्तु पहुंच गए। कपिलवस्तु में स्तूप व भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने के बाद स्तूप की जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अमले के साथ भंतेगणों ने परिक्रमा की। परिक्रमा के बाद भंतेगणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। सदर तहसील परिसर में विभिन्न योजनाओं के पात्रों के बीच प्रमाणपत्रों का वितरिण ार सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी, डीएम

Sources :- livehinduatan.com

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img