शिक्षकों ने वेतन के लिए प्रदर्शन कर जताया विरोध

पडरौना। जनपद में नवनियुक्त 591 शिक्षकों का शैक्षिक प्रमाण पत्र का सत्यापन आन लाइन नहीं हो पाने की वजह से पिछले चार महीने से वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। बार- बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। जिसकी वजह से शिक्षकों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। गुरुवार को विद्यालय पर अध्यापन कार्य करने के बाद बीएसए कार्यालय और डीएम कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और चेतावनी दी कि यदि अविलंब सत्यापन कार्य पूरा करा कर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो मजबूरी में उन्हें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी।

गुरुवार को शिक्षक गुलाब यादव की अगुवाई में विवेक, मोनिका भाटी, प्रिया, ज्योति, अर्चना पोखाल, उर्मिला आदि शिक्षक अध्यापन कार्य पूर्ण करने बाद डीएम और बीएसए कार्यालय पहुंचे और फिर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों का आरोप था कि उनकी तैनाती के करीब चार माह बाद भी उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन नहीं हो पा रहा है।

जबकि पूर्व में भी बीएसए को मांग पत्र सौंप कर सत्यापन कराकर वेतन भुगतान कराने की मांग की गई थी। बीएसए अरुण कुमार की ओर से बीस दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। दूसरे जनपदों से यहां आकर शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में भी परेशानी हो रही है। डीएम और बीएसए को प्रार्थनापत्र देकर समस्याएं दूर कराने की मांग की। डीएम ने शिक्षकों को समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया।

Sources :- amarujala.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img