उत्तर प्रदेश में 2 लाख से अधिक बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है।

उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब योगी सरकार प्रदेश की सैकड़ों ग्राम पंचायतों में मौजूद हर बेरोजगार को प्रशिक्षित करके रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम छेड़ने जा रही है। इसके लिए राज्य कौशल विकास मिशन ने एक खास ब्लूप्रिंट तैयार किया है।

इसके अंतर्गत अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही ‘मोबाइल कैंप’ के जरिए शिक्षित बेरोजगारों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार लायक बनाएगा। प्रशिक्षण के बाद बेरोजगार युवाओं का प्लेसमेंट भी कराया जाएगा। इस मोबाइल कैंप के जरिए ग्रामीण इलाके के युवकों को घर के नजदीक ही ट्रेनिंग सेंटर में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

बताया गया है कि सरकार की इस मुहिम से 2 लाख से अधिक बेरोजगार युवा लाभान्वित होंगे। प्रदेश सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में प्रशिक्षण के लिए तय लक्ष्य 1.57 लाख को इस साल बढ़ाकर दो लाख किया गया है। चूंकि सरकार का अधिक जोर ग्रामीण युवकों को रोजगार से जोड़ने पर है, इसलिए सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में शासन की ओर से सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है और उन्हें ‘मोबाइल कैंप’ के आयोजन में मदद का भरोसा दिया गया है।

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि सरकार की मंशा है कि हर ग्रामीण युवा को भी रोजगार मिले। इसके लिए सरकार अब ठोस तैयारी कर रही है। इसके तहत रोजगार मेले का आयोजन कर उनका प्लेसमेंट कराया जाना है। रोजगार मेले की तारीख तय होनी बाकी है।

जल्द ही प्रशिक्षण देने वाली कंपनियों के साथ करार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने के लिए इस साल 6 लाख से अधिक युवकों ने कौशल विकास के पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इनमें से दो लाख युवकों को इसी वर्ष दक्ष किया जाना है।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img