अब PF का ऑनलाइन क्लेम करने के लिए करना होगा ये

ईपीएफओ ने पीएफ के ऑनलाइन एडवांस, क्लेम और पेंशन में बैंक पासबुक के साथ कैंसिल चेकबुक पेज को अनिवार्य कर दिया है।

ईपीएफओ ने पीएफ के ऑनलाइन एडवांस, क्लेम और पेंशन में बैंक पासबुक के साथ कैंसिल चेकबुक पेज को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही अंशधारक को यह छूट भी दे दी है कि अगर वह चाहे तो पीएफ खाते में दर्ज बैंक खाते से अलग दूसरे बैंक खाते पर भी धनराशि मंगा सकता है। एडवांस से पहले एसएमएस से अंशधारक को मोबाइल पर जानकारी मिलेगी।

ईपीएफओ ने क्लेम में बैंक पासबुक और चेक को इसलिए अनिवार्य किया है ताकि अंशधारक की धनराशि किसी और खाते में ट्रांसफर न हो सके। अब अप्रैल 2014 के बाद के खातों में ऑनलाइन क्लेम में बैंक पासबुक अपलोड करनी पड़ेगी।

इस बीच, ईपीएफओ ने एडवांस धनराशि लेने में भी बैरियर तय कर दिया है। उच्च शिक्षा और बच्चों की शादी के लिए एडवांस सात साल बाद देने का नियम बना दिया है। सात साल बाद फार्म भरने पर साक्ष्य देने की अनिवार्यता खत्म कर दी है।

वित्त वर्ष 2018-19 में ईपीएफ पर मिलेगा 8.65 प्रतिशत, अधिसूचना जारी

श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर को अधिसूचित कर दिया है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को कहा कि अब यह ब्याज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ अंशधारकों के खातों में डाला जाएगा।

अभी तक ईपीएफओ 2017-18 के लिए मंजूर ब्याज दर 8.55 प्रतिशत के हिसाब से ईपीएफ निकासी दावों का निपटान कर रहा था। अब 2018-19 के लिए ईपीएफओ दावों का निपटान ऊंची 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर पर कर सकेगा। 

गंगवार ने बयान में कहा,”मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि श्रम मंत्रालय ने 2018-19 के लिए ईपीएफ पर 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर को अधिसूचित कर दिया है। यह 2017-18 की तुलना में 0.10 प्रतिशत अधिक है।  मंत्री ने कहा कि इस फैसले के बाद छह करोड़ अंशधारकों के खातों में 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से 54,000 करोड़ रुपये डाले जाएंगे। 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img