पासपोर्ट के लिए अब तक गोरखपुर का चक्कर लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है।
पासपोर्ट के लिए अब तक गोरखपुर का चक्कर लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) का शुभारंभ हुआ। सांसद पंकज चौधरी ने मुख्य डाकघर में ही विधिविधान से पीएसके का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जो वादा किया गया था उसे आज पूरा कर दिया गया। अब जिले में ही युवाओं का पासपोर्ट बन जाएगा। शनिवार का दिन महराजगंज के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस पल का काफी समय से इंतजार था।
- होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 6786 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1854 रहे अनुपस्थित
- 327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी
- महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न
- घुघली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया।
- शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल
अभी तक पासपोर्ट संबंधी किसी भी काम के लिए 56 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। ऐसे में जिले को विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा केंद्र के रूप में बड़ा तोहफा दिया है। दो अक्तूबर 1989 को महराजगंज जिला बनने के बाद करीब 29 वर्ष तक यहां के लोगों को पासपोर्ट के लिए लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक चक्कर लगाना पड़ा था। इसमें समय व पैसा भी खर्च हुआ। जांच प्रक्रिया का हवाला देकर उनके आर्थिक शोषण की भी अक्सर शिकायतें सामने आईं। लेकिन महराजगंज में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से खासकर विदेशों में नौकरी और शिक्षा के लिए जाने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिली है।
इस मौके पर विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, भाजयुमो के अभिषेक श्रीवास्तव व नगर पालिका नौतनवा के अध्यक्ष गुड्डू खान भी मौजूद रहे।
Source :- www.livehindustan.com






