महराजगंज में लेखपाल निलंबित, एसडीएम को कारण बताओ नोटिस

लापरवाही में एसडीएम निचलौल देवेन्द्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। 

महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक के महेशपुर कबेलवां प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार सुबह 11 बजे डीएम अमरनाथ उपाध्याय व एसपी रोहित सिंह सजवान पहुंचे। मतदाता सूची के शुद्धीकरण व सूची में शामिल लोगों का नाम लेखपाल से पढ़वाया। इस दौरान विदेश या बाहर रहकर काम करने वाले मतदाताओं का ब्योरा लेखपाल रामानन्द चौधरी नहीं दे पाया। इस पर डीएम ने उसे निलंबित कर दिया। लापरवाही में एसडीएम निचलौल देवेन्द्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। 

डीएम व एसपी ने पहुंचते ही ग्रामीणों के सामने लेखपाल रामानन्द चौधरी से मतदाता सूची पढ़वाई। इसमें कई खामियां पाई गईं। मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पहले कभी मतदाता सूची का वाचन नहीं किया गया है। इससे सूची की गड़बड़ी ठीक नहीं कराई जा सकी। डीएम ने गांव में रहने वाले ऐसे मतदाताओं की जानकारी ली जो शहर में भी निवास करते हैं और विदेश रहते हैं। इस बारे में लेखपाल कुछ भी नहीं बता पाया। इस पर डीएम ने तहसीलदार राहुल देव भट्ट को आदेश दिया कि तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित करें। लापरवाही के लिए राजस्व निरीक्षक केदार प्रसाद को जिम्मेदार मानते हुए उसे भी चेतावनी दी। 

थानाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गांव के 20 लोगों को शांतिभंग के आरोप में पाबंद किया गया है। ये सभी आए दिन विवाद में शामिल रहते हैं। राजस्व निरीक्षक केदार प्रसाद ने बताया कि ग्राम महेशपुर कबेलवां में बूथ संख्या 160 की बीएलओ बासमती व मतदाता संख्या 1121 हैं जबकि बूथ संख्या 161 में 707 व बीएलओ रामनिवास जलकल ऑपरेटर व बूथ संख्या 162 पर मतदाता 658 व बीएलओ लेखपाल रामानन्द हैं। 

डीएम ने निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक सभी बूथों पर मतदाता सूचियों का वाचन कर लें अन्यथा निर्वाचन अधिनियम के तहत तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार रवि सिंह व ग्राम प्रधान रणजीत यादव भी मौजूद रहे। 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img