केले की फसल नष्ट कर दिया जान से मारने की धमकी

घुघली/महाराजगंज : घुघली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव की माया देवी की केले की फसल नष्ट कर दी गई, गाली-गलौज हुई और जान से मारने की धमकी भी मिली। इसके बावजूद घुघली पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता दो महीने से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस हर बार यही कहती है जब दिखेगा, तब पकड़ेंगे यह लापरवाही नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था की खुली उपेक्षा है।

मालूम हो कि 2 मई 2025 की सुबह माया देवी जब अपने खेत गईं तो उन्होंने देखा कि उनके 14-15 केले के पेड़ काट दिए गए हैं। यह दृश्य देखकर वह सदमे में आ गईं। जब वह घर आकर इस नुकसान पर दुःख प्रकट कर रही थीं, तभी उनके ही गांव के दबंग पड़ोसी ने उनके साथ जमकर गाली-गलौज की और खुलेआम धमकी दी,अभी पेड़ काटा है, अब तुम लोगों को भी काट दूंगा।डरी-सहमी माया देवी ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलवाई। पुलिस मौके पर आई, थोड़ी देर शांति का नाटक किया और चली गई। इसके बाद से माया देवी कई बार घुघली थाने गईं, शिकायती पत्र दिए, सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन हर बार पुलिस की ओर से एक ही रटा-रटाया जवाब मिला आरोपी नहीं मिला है, जब मिलेगा, तब कार्रवाई करेंगे क्या पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ शिकायत सुनना है?

आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहा है और पुलिस उसे ‘गायब’ बता रही है। माया देवी का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर मामले को दबा रही है क्योंकि आरोपी गांव का दबंग है और संभवतः राजनीतिक या पैसे के दम पर पुलिस पर प्रभाव डाल रहा है। पीड़िता और उसका परिवार अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों में भी पुलिस की इस निष्क्रियता को लेकर गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अगर यही रवैया रहा तो ग्रामीणों का पुलिस और कानून में से विश्वास उठ जाएगा।अब सवाल उठता है कि क्या महराजगंज पुलिस किसी बड़ी वारदात के इंतजार में है? क्या किसी की हत्या होने के बाद ही कानून जागेगा जब एक महिला को दो महीने तक इंसाफ नहीं मिल रहा, तब आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी लगता है। आला अफसरों को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, वरना यह मामला प्रशासन के चेहरे पर एक और काला धब्बा साबित होगा

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img