बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरक्षण के मुद्दे पर देश को गुमराह करने का बुधवार को आरोप लगाया। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ” पीएम मोदी द्वारा आरक्षण पर भी देश को गुमराह करने का प्रयास जारी है कि इसे खत्म नहीं किया जाएगा।” मायावती ने कहा कि यह वास्तव में मोदी की एक और जुमलेबाजी है क्योंकि कांग्रेस की तरह इनके शासनकाल में भी एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था को पूरी तरह से निष्क्रिय और निष्प्रभावी बना दिया गया है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मायावती ने सवाल किया, ”इसके अलावा दलितों, आदिवासियों और ओबीसी वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षित लाखों पदों को नहीं भर कर इन उपेक्षित वर्गों के लोगों का हक मारने का काम बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार क्यों किया जा रहा है?” उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पहले इसका भी हिसाब-किताब दें।
Source :- www.livehindustan.com







