Thursday, February 12, 2026

जिलाधिकारी द्वारा की गयी रबी विपणन वर्ष हेतु गेहूं खरीद के संदर्भ में समीक्षा

महराजगंज-शुक्रवार को  रबी विपणन वर्ष 2025–26 हेतु गेहूं खरीद के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा गेहूं खरीद की समीक्षा जिलाधिकारी कार्यालय में की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी केंद्र प्रभारी शासन की नीतियों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से गेहूं खरीद सुनिश्चित करें। केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो और प्रभारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लघु व सीमांत किसानों को गेहूं क्रय में प्राथमिकता मिले। उन्होंने लक्ष्य 58500 एम.टी. के सापेक्ष 10% क्रय को सभी क्रय केंद्रों के माध्यम से रविवार तक करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मोबाइल क्रय केंद्र को न्यूनतम 12 एम.टी. प्रति दिन करने हेतु निर्देशित किया। मंडी सचिवों को प्रवर्तन कर  गेहूं के अवैध परिवहन को रोकने का निर्देश दिया।      

इससे पूर्व डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि इस वर्ष गेहूं क्रय का लक्ष्य 58,500 मीट्रिक टन है, जिसके सापेक्ष 1231 किसानों से 4085.91 एम.टी. की खरीद अबतक की जा चुकी है।  रबी विपणन वर्ष 2025-26 में सामान्य गेहूं का समर्थन मूल्य रु० 2425/- निर्धारित किया गया है, जो कि गत वर्ष रू0 2275/- के सापेक्ष रू0 150 अधिक है। उन्होंने बताया कि बोरे भी पर्याप्त संख्या में हैं।
           
बैठक में डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) सदर आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...

ग्रामीण सफाई कर्मी संघ का चुनाव संपन्न, रामचंद्र महामंत्री निर्वाचित

महराजगंज :- के परतावल विकास खंड सभागार में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading