गर्मी और रमजान के बीच बाजार से क्यों गायब है रूह अफजा?

गर्मी चरम पर है और रमजान की शुरुआत हो गई है, लेकिन इस बीच बाजार में रूह अफजा की कमी हो गई है।

  • कंपनी ने कहा, एक सप्ताह में डिमांड-सप्लाई का अंतर पाटने की कोशिश
  • गर्मियों में 25 फीसदी बढ़ जाती है बिक्री, रमजान में इफ्तार का अहम हिस्सा
  • 1000 करोड़ रुपये के बाजार के आधे हिस्से पर रूह अफजा का है कब्जा
  • सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय, इफ्तार के समय याद करते हैं लोग

गर्मी चरम पर है और रमजान की शुरुआत हो गई है, लेकिन इस बीच बाजार में रूह अफजा की कमी हो गई है। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। दिनभर रोजा रखने वाले मुस्लिम जब शाम को इफ्तार करते हैं तो रूह अफजा के शर्बत से ही गले को तर करते हैं, लेकिन इस बार बहुत से लोग इससे महरूम हैं।

पिछले कुछ समय से बाजार में इसकी कमी है। चर्चा है कि हमदर्द फाउंडर हकीम हाफिज अब्दुल मजीद के पोते अब्दुल मजीद और उनके चचेरे भाई हामिद अहमद के बीच कंपनी पर नियंत्रण को लेकर जंग छिड़ गई है। 

कंपनी का यह दावा
हालांकि कंपनी ने इससे इनकार किया है। हमदर्द के मार्केटिंग ऑफिसर और चीफ सेल्स मंसूर अली ने कहा, ‘हम कुछ हर्बल सामानों की सप्लाई में कमी का सामना कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर सप्लाई-डिमांड में अंतर को पाट दिया जाएगा।’ अली ने बताया कि 400 करोड़ के इस ब्रैंड की बिक्री गर्मियों में 25 फीसदी बढ़ जाती है। अली ने कहा, ‘बंटवारे को लेकर चर्चा पूरी तरह निराधार है। यह सब अफवाह है।’ 

अली ने कहा, ‘हम कई महीनों का कच्चा माल स्टॉक में रखते हैं, लेकिन इस बार कुछ कमी हो गई है। जिन हर्बल्स का हम इस्तेमाल करते हैं वे सामान्य रूप से उपलब्ध नहीं होते हैं।’ दो बड़े रिटेलर्स ने सप्लाई में कमी की पुष्टि करते हुए कहा कि जो पहले कैश दे रहे हैं उन्हें पहले सप्लाई मिल रही है। यह ब्रैंड 4.5 लाख रिटेलर्स तक पहुंचता है। 

उपभोक्ताओं को खल रही कमी 
एक उपभोक्ता ने ट्वीट किया, ‘सालों से रूह अफजा इफ्तार का अहम हिस्सा रहा है। आज हर कोई #Roohafza मिस कर रहा है।’ इस तरह के कई ट्वीट वायरल हो रहे हैं। 

पारिवारिक कलह से बंद हो गया था प्रॉडक्शन: सूत्र

यह जानकारी मिली है कि अहमद ने मजीद के खिलाफ केस फाइल की है। अटकलें हैं कि इस वजह से रूह अफजा का प्रॉडक्शन कम हो गया है। रूह अफजा का करीब 1000 करोड़ रुपये के सिरप ड्रिंक्स मार्केट के आधे हिस्से पर कब्जा है। 

एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, ‘चार महीनों से सप्लाई में कमी है। पारिवारिक कलह की वजह से नवंबर में प्रॉडक्शन बंद हो गया था और मिड अप्रैल में शुरू हुआ है।’ 

Source :-navbharattimes.indiatimes.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img