नवनिर्मित सिंदुरिया थाने का उद्घाटन

माननीय सांसद पंकज चौधरी तथा मा0 विधायक सदर जयमंगल कनौजिया द्वारा किया गया थाने का उद्घाटन

सिंदुरिया,महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – नवनिर्मित सिंदुरिया थाने का उद्घाटन माननीय सांसद पंकज चौधरी तथा मा0 विधायक सदर जयमंगल कनौजिया द्वारा किया गया इस दौरान जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता व सीडीओ भी उपस्थिति रहे ।

बता दें कि कोठीभार और निचलौल से काटकर बनाए गए थाना क्षेत्र में कुल 59 गाव को शामिल किया गया है इस थाने के अधीन दो चौकी चिउटहा, मिठौरा को सम्मिलित किया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सिंदुरिया चौकी को पुलिस प्रशासन द्वारा अब थाना के रूप में विकशित किया गया है। इसके अलावा इस थाने में चौक थाना क्षेत्र के 3 गाँवो को भी शामिल किया गया है। अब इस नवनिर्मित थाने का उद्घाटन होने के बाद यह जनपद के 19वें थाने के रूप में कार्य करने लगा है। महराजगंज पुलिस अधीक्षक अपने संबोधन में कहा गया कि नए थाने के सृजन से अपराधों पर अंकुश तो लगेगा ही, साथ ही कोई विपरीत परिस्थिति उत्‍पन्‍न होने पर यहां से हैंडल किया जा सकेगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री निवेश कटियार, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री देवेंद्र कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री यदुनंदन यादव, थानाध्यक्ष सिंदुरिया जयशंकर मिश्रा, थानाध्यक्ष चौक अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img