खड़ी टेलर में डीसीएम टकराने से चालक की मौत

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सड़क हादसे में लोगों को जान गंवानी पड़ रही हैं।

गोरखपुर-सोनौली हाईवे व सिंदुरिया-महराजगंज मार्ग पर हुए सड़क हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पहले हादसे में बाराबंकी निवासी डीसीएम चालक लायक अली की मौके पर ही मौत हो गई। अमेठी निवासी खलासी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनवल गांव में महिला की जान चली गई।

बाराबंकी जिले के सिद्धौर निवासी डीसीएम चालक लायक अली वरवागढ़ शुक्ल बजार अमेठी निवासी अपने खलासी मो. जाकिर अली को लेकर डीसीएम पर (नंबर यूपी 33 जेके 5375) पर अनार लाद कर सौनोली की तरफ जा रहा था। अभी वह बनकटी अस्पताल के पास पहुंचा था कि रोड पर खड़े ट्रेलर के पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज हुई की चालक की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज भेज दिया गया है। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है।

वहीं, सोनवल निवासी रामसमुझ के बड़े पुत्र आशीष की पत्नी आशा (30) पड़ोसी चांदनी (26) के साथ गुरुवार रात सोनवल-पिपरा कल्याण नहर मार्ग की तरफ टहलने निकली थी। रात करीब 9 बजे नंदाभार की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक चालक रणजीत ने उसे ठोकर मार दी। इससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण अभी उन्हें अस्पताल ले जाते कि आशा की मौत हो गई। चांदनी के सिर पर गंभीर चोटे आई है। मृतका के दो बच्चों शिवम (14) व सुबी (12) का रो रोकर बुरा हाल है । मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामदवन मौर्य ने बताया है कि आशा के ससुर रामसमुझ भारती ने तहरीर दी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img