विद्युत वितरण उपकेंद्र परतावल के अंतर्गत आने वाले घुघली क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर में 33 विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिल का भुगतान नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है।
महराजगंज : विद्युत वितरण उपकेंद्र परतावल के अंतर्गत आने वाले घुघली क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर में 33 विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिल का भुगतान नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है। दरअसल बिजली विभाग की ओर से बिल जमा न करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान चला कर बकायेदारों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया गया है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
निर्धारित समयावधि में बिल जमा न करने वालों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 138 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विद्युत उपकेंद्र परतावल के अवर अभियंता कार्तिक वर्मा ने बताया कि घुघली फीडर के पकड़ी विशुनपुर में 33 बकायेदारों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया गया है। जो बकायेदार एक सप्ताह में बकाये बिल का भुगतान नहीं करेगा उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।






