घुघली (महराजगंज)। घुघली के नौरंगिया और कप्तानगंज मार्ग के दो घरों को चोरों ने रविवार की रात निशाना बनाया। एक मकान का चैनल तोड़ घुसे चोरों ने अटैची का ताला तोड़कर सोने के जेवरात व नगदी लेकर भाग निकले। वहीं दूसरे घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस रहे चोर लोगों के जगने की आहट पाकर छत के रास्ते नीचे कूदकर भाग खड़े हुए। रविवार की रात घुघली-कप्तानगंज मार्ग स्थित रामानंद यादव के मकान के चैनल का ताला तोड़कर चोर किराएदार अरुण मद्धेशिया के कमरे में घुस गए।
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
- ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
- महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में
अटैची तोड़कर उसमें रखे चार हजार नगदी, सोने की अंगूठी, कान का आभूषण चुरा ले गए। सामानों को तितर-बितर कर दिया। इसके कुछ देर बाद चोर नौरंगिया रोड के जय मां अंबे बिल्डिंग मैटेरियल को निशाना बनाया। मुख्य फाटक का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने उपर जाकर छत का फाटक खोल दिया। घर में सामानों की तलाशी लेने लगे कि बगल में रह रहे लोगों को चोरी का अहसास हो गया। लोग बाहर निकलकर शोर मचाने लगे कि चोर छत के रास्ते कूदकर भाग निकले।
इन घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब मुख्य सड़क किनारे के घर सुरक्षित नहीं हैं तो अन्य जगहों की क्या हालत होगी? लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। चौकी प्रभारी स्वतंत्र सिंह का कहना रहा कि छानबीन की जा रही है। जल्दी ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।






