उत्तर प्रदेश: आज जारी होगा 49568 पदों वाले सिपाही भर्ती का रिजल्ट

पी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट अब मंगलवार को जारी हो सकता है। सोमवार शाम को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की बैठक हुई। इस बैठक में बोर्ड चेयरमैन आरके विश्वकर्मा के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न बिन्दुओं बातचीत हुई पर रिजल्ट घोषणा पर सहमति नहीं बन पाई। अब आज रिजल्ट घोषित करने की उम्मीद जताई जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां(uppbp.gov.in ) अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

मंगलवार को रिजल्ट की घोषण हो सकती है
उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49568 पदों पर भर्ती के लिए 27 व 28 जनवरी 2019 को लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इस लिखित परीक्षा का परिणाम के संबंध में सोमवार को एक बैठक बुलाई गई। बैठक में रिजल्ट घोषणा पर सहमति नहीं पाई। अब मंगलवार को रिजल्ट की घोषण हो सकती है। इस रिजल्ट के जारी होने के बाद दिसंबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी जिसमें सफल अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और दौड़ नवंबर/दिसंबर 2019 में पूरी कर ली जाएगी। जनवरी 2020 के पहले हफ्ते में अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

कुल 19 लाख से ज्यादा ने दिया था आवेदन
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) से मिली जानकारी के अनुसार, नागरिक पुलिस में सिपाही के 31360 पदों और पीएसी में सिपाही के 18208 पदों समेत कुल 49568 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें 19,38,643 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img