उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया। अब प्रयागराज के चार रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदल दिए गए हैं। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई अनापत्ति के बाद नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी की गई है।गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दी गई अनापत्ति के क्रम में यूपी सरकार द्वारा प्रयागराज में स्थित रेलवे स्टेशनों के नाम में परिवर्तन कर दिया गया है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
अब इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले साल ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदला था। उसका नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय किया था।
वहीं, इस साल जनवरी में यूपी कैबिनेट ने मुगलसराय तहसील का नाम बदला था। इसका नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय तहसील किया था। इसके अलावा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था। फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया गया था।







