चीन से फैले कोरोना वायरस ने व्यापक रूप धारण कर लिया है।
चीन से फैले कोरोना वायरस ने व्यापक रूप धारण कर लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के इसको महामारी घोषित करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इसको महामारी घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा तथा स्वास्थ्य जय प्रताप सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा शीर्ष अधिकारियों के साथ करीब दो घंटा मंथन किया।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे और उसकी रोकथाम को लेकर सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। जिसके तहत राजधानी में बेसिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक के सभी शिक्षण संस्थान 22 मार्च तक बंद रहेंगे। सिर्फ वे स्कूल खुलेंगे, जहां हाईस्कूल और इंटर की विभिन्न बोर्डो की परीक्षाएं चल रही हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग समेत कई अन्य विभागों की बैठक बुलाई थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया।







