यूपी, उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कई जिलों में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के साथ ओले पड़े।

उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कई जिलों में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के साथ ओले पड़े। बारिश के कारण एक ओर जहां मौसम फिर से बदल गया तो ओले गिरने के कारण फसलें खराब हो गई। यूपी के हरदोई में बारिश के बाद इतने ओले गिरे की ऐसा लगने लगा जैसे सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई हो।

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून, उधमसिंहनगर, हरिद्वार और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी है। 
उत्तर प्रदेश के सीतापुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, हरदोई समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। बुन्देलखण्ड व कानपुर के आसपास सभी जिलों में भी मौसम बिगड़ गया। सभी जगह बारिश के आसार बन गए हैं।  

बिहार में तीन की मौत : 
बिहार के सासाराम में आकाशीय बिजली गिरने से किसान सहित तीन की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिजवाही गांव के बाहर हुई । मृतकों में गिजवाही निवासी श्यामलाल सिंह के पुत्र किसान राजा राम सिंह और मजदूर नगा रजवार के 2 पुत्र गुरु चेला राजवार और राम चेला रजवार शामिल है।

यूपी में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बाधित हुई बिजली: 
तेज आंधी पानी से सड़क किनारे लगे पेड़ गिर गए। जिससे यातायात प्रभावित रहा और कई स्थानों पर पेड़ बिजली के खंभों पर गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। जहां सूचना मिली वहां टीम भेजकर मरम्मत कार्य शुरू कराया जा रहा है और वन विभाग के कर्मचारी पेड़ों को काटकर रास्ता खाली कराने में जुटे हुए हैं।

पेड़ों से टूटकर जमीन पर बिछ गया आम का बौर: 
शुक्रवार की भोर हुई ओलों की बरसात से जहां फसलों को नुकसान हुआ है, वही बागवानों की भी कमर टूट गई। आम के पेड़ों पर लदा बौर बड़े-बड़े ओलो के पड़ने से टूट कर जमीन पर बिखर गया। सुबह बागवान बाग पहुंचे तो वहां का नजारा देख घबरा उठे। अबकी बार आम की अच्छी फसल होने की आस पूरी तरह टूट चुकी थी। बाराबंकी जिले के भयारा, मसौली, बड़ागांव, रामनगर, सहादतगंज, रामपुर समेत आम की बाग के ज्यादा क्षेत्रफल वाले इलाकों में भयंकर ओलावृष्टि हुई है। जिससे आम का उत्पादन भी इस बार ना के बराबर होने की कगार पर पहुंच गया है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img