यूपी : प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे 1.90 लाख शिक्षामित्रों का कटेगा पीएफ

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे तकरीबन 1.60 शिक्षामित्रों और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत लगभग 30 हजार अनुदेशकों के लिए राहतभरी खबर है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, लखनऊ ने 28 फरवरी को सरकार को आदेश दिया है कि संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत सभी शिक्षामित्र व अनुदेशक कर्मचारी भविष्य निधि पाने के हकदार हैं। सभी को एक अप्रैल 2015 से भविष्य निधि के बकाए अंशदान का भुगतान करते हुए कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम के प्रदत्त संवैधानिक अधिकार प्रदान किए जाएं।

शिक्षामित्रों ने महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद को 12 मार्च को ज्ञापन देकर कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम 1952 के प्रावधानों को लागू करने और उनकी पीएफ कटौती शुरू करने का अनुरोध किया है। कटौती होने पर शिक्षामित्रों के न रहने पर उनके परिजन न्यूनतम पेंशन के हकदार होंगे और 4 से 6 लाख का क्लेम भी मिलेगा।

इधर, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने कहा कि समायोजन रद्द होने के बाद से सैकड़ों शिक्षामित्रों की मौत परिवारिक चिंता, बीमारी व अवसाद से हो चुकी है। शिक्षामित्रों के परिवारों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। पीएफ कटौती से उन्हें सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी।

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img