सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त सावित्री पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा मां सरस्वती तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, भाषण एवं नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं।

विद्यालय के निदेशक बी.के. पांडे ने सभी शिक्षकों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं गमले में रोपे गए पौधे भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि शिक्षक समाज का शिल्पकार होता है, जो विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने के साथ ही बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान के बीज बोते हैं, उसी प्रकार पौधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति पांडे ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों की शिक्षा भी देते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए शिक्षकों के समर्पण की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Hot this week

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

Topics

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img