स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढेकही निवासी दुर्गेश शर्मा के पुत्र कुलदीप शर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने के बाद पुरैना से ढेकही की ओर जा रही थी। इसी दौरान मासूम वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन घायल बच्चे को उसी स्कूल वैन से संयुक्त जिला चिकित्सालय, महराजगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चरी में रखवा दिया गया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद वैन चालक छोटेलाल पटेल, निवासी पिपरिया, मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी सूरज कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

Topics

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img