लॉकडाउन के दौरान कोई नई गतिविधि नहीं होगी: योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन यथावत जारी रखने और फिलहाल कोई नहीं गतिविधि न शुरू करने को कहा है। उन्होंने संक्रमण रोकने के लिए हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में मेडिकल टीम को अलर्ट करते हुए मैक्रो प्लानिंग करने के निर्देश दिए। सीएम ने हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों को पूरी तरह सील करते हुए डोर टू डोर चेकिंग करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटतौली, जमाखोरी और अवैध शराब व जहरीली शराब का कारोबार करने वालों पर एनएसए और गैंगेस्टर लगाया जाए। यह आपदा का समय है, ऐसे में समाज विरोधी गतिविधियां किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम अपने आवास पर वीडिया वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। इसमें मण्डलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लागू किया गया 21 दिन का लॉकडाउन मंगलवार रात्रि समाप्त हो रहा था, परन्तु इसके अच्छे परिणामों को देखते हुए इसे 3 मई 2020 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग पर लगातार फोकस किया जाए और इसे हर हाल में लागू किया जाए। चिन्हित हॉटस्पॉट को सील किया जाए और वहां पर सभी आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन यथावत जारी रहेगा, कोई नई गतिविधि नहीं होगी।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img