अचानक गेहूं खरीद केंद्र पहुंचे कमिश्‍नर, हाथ नहीं धुलाने पर लगाई फटकार

महराजगंज में कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने शुक्रवार को तीन गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

महराजगंज में कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने शुक्रवार को तीन गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें सोशल डिस्टेंस, हाथ धुलाने व किसान पंजीकरण सहित गेहूं तौल की जानकारी ली। हाथ धुलाने में लापरवाही बरतने पर केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि इस लापरवाही से जिला मुसीबत में पड़ सकता है। केंद्र पर हर शख्स का हाथ धुलाकर सैनेटाइज किया जाय। सभी किसानों को पारदर्शिता के साथ गेहूं तौल कराने का निर्देश दिया। 

कमिश्नर जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक में शामिल होने आ रहे थे। अचानक वह श्यामदेउरवा स्थित साधन सहकारी समिति पर पहुंच गए। वहां गेहूं खरीद की जानकारी ली। निर्देश दिया कि कर्मचारियों, मजदूरों व किसानों का हर घंटे पर हाथ धुलाते रहें। इसके बाद वह परतावल मंडी स्थिति पीसीएफ के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां साबुन व सैनेटाइजर की जानकारी ली। कितने लोगों का हाथ धुला गया है इसकी भी पूछताछ की। साबुन रखने वाले स्थान को भी देखा। बैनर नहीं लगाने पर तत्काल लगवाने की चेतावनी दी।

पानी नहीं गिरा है तो हाथ कहां धुलवाया?
कमिश्नर ने हाट शाखा खरीद केंद्र पर विपणन निरीक्षक राकेश तिवारी से पूछा कि हाथ धुलने के लिए साबुन व सैनेटाइजर कहां रखा है? बताए हुए स्थान पर जाकर देखा कि वहां पानी नहीं गिरा था। नाराज कमिश्नर ने कहा कि जब पानी ही नहीं गिरा तो हाथ कहां धुलाया गया? विपणन निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सख्ती से हाथ धुलवाना सुनिश्चित करें। यहां बैनर भी नही लगा था। इस पर बैनर लगवाने की चेतावनी दी।

किसान से पूछा, कैसे किया पंजीकरण?
हाटा शाखा खरीद केन्द्र पर मौजूद किसान श्यामबदन उपाध्याय से कमिश्नर ने पूछा कि पंजीकरण कैसे किए हैं? श्यामबदन ने बताया कि प्राइवेट में पंजीकरण कराए हैं। इसके बाद मंडलायुक्त ने टोल फ्री नंबर के बारे में भी पूछा। टोल फ्री नंबर की जानकारी किसानों में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img