डीसीएम में छिपकर पुणे से महराजगंज आ गए 49 लोग, पुलिस ने कराया क्वारंटीन

लॉकडाउन में शुक्रवार की सुबह महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के बड़हरा शिवनाथ गांव में एक डीसीएम पहुंचा। तिरपाल व रस्सी से बंधे डीसीएम के आगे आवश्यक वस्तु का सूचना चस्पा किया गया था।। चालक व खलासी डीसीएम से नीचे उतरे हुए। कौतूहल बने डीसीएम को देख ग्रामीणों ने कोल्हुई पुलिस को सूचना दे दी। फौरन पुलिस डीसीएम के पास पहुंची।

तिरपाल खुलवा कर देखा तो अंदर 49 लोग सवार मिले। पुलिस डीसीएम से ही सभी लेकर भागीरथी इंटरमीडिएट कालेज भागीरथपुर ले गई। वहां सभी को क्वारंटीन कराया गया। मेडिकल टीम भी पहुंच स्क्रीनिंग की। जलपान व भोजन का भी इंतजाम कराया गया। 

35 लोग बड़हरा शिवनाथ के हैं निवासी 
डीसीएम से पुणे से छिपते हुए आए 49 लोगों में से 35 बड़हरा शिवनाथ गांव के ही रहने वाले हैं। इनके अलावा गुजरवलिा शंकर मिश्र, बनैनिहा व भरवलिया गांव के तीन-तीन लोग हैं। सोनौली, चौक, परसामलिक व नौतनवा थानाक्षेत्र के भी एक-एक लोग डीसीएम से आए हैं। एक व्यक्ति नेपाल का रहने वाला है।

यह ठान कर निकले थे या तो घर जाएंगे या जेल 
डीसीएम में सवार लोगों ने लॉकडाउन तोड़ पुणे से महराजगंज पहुंचने की वजह बेबसी बताया। कहा कि लॉकडाउन से काम-धंधा बंद हो गया। सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही थी। राशन खत्म होने से धैर्य जवाब दे दिया। सभी यह ठान कर निकले कि रास्ते में नहीं पकड़े गए तो घर पहुंच जाएंगे। वहां अपनों के बीच क्वारंटीन में रहेंगे। भोजन तो मिलेगा। अगर पकड़े गए जेल जाएंगे।

सभी को भागीरथी कृषक इंटर कालेज भगीरथपुर में क्वारंटीन करा दिया गया है। मेडिकल टीम जांच-पड़ताल कर रही है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img