Homeउत्तर प्रदेशCM योगी के पिता आनंद बिष्‍ट का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव...

CM योगी के पिता आनंद बिष्‍ट का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव पंचूर, फूलचट्टी घाट पर आज होगी अंत्येष्टि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का लंबी बीमारी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) दिल्ली में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर कोटद्वार के रास्ते सोमवार शाम करीब सात बजे उनके पैतृक गांव पंचूर (ठागर) पहुंचा। मंगलवार को लक्ष्‍मणझूला मार्ग पर फूलचट्टी घाट पर किया जाएगा। यह घाट गंगा के किनारे है। पहले स्‍वजनों ने हरिद्वार में अंत्‍येष्टि की बात कही थी, लेकिन रात उन्‍होंने निर्णय बदल दिया। वहीं, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्व बिष्ट की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति सम्वेदना व्यक्त की है।

बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्‍ली के डॉक्टरों के अनुसार,  साेेेेेेमवार सुबह  10.44 पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने अंतिम सांस ली है। 15 मार्च को यहां भर्ती किए आनंद सिंह बिष्ट को लिवर से संबंधित परेशानी थी। कई दिनों से हालत गंभीर होने के कारण उनको आइसीयू में रखा गया था। उनकी डायलिसिस भी चल रही थी।

योगी के पिता के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेमचंद्र अग्रवाल ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्‍होंने ने शोक संदेश में कहा है कि दुखी परिवार एवं क्षेत्रवासियों को ईश्वर इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

एक परिचय

  • नाम आनंद सिंह बिष्ट 
  • ग्राम-पंचुर, पौड़ी (उत्‍तराखंड)
  • उम्र लगभग 89 
  • परिवार में पत्नी- श्रीमती सावत्री देवी
  • पुत्र – बड़ा मानेंद्र, योगी आदित्य नाथ (अजय सिंह बिष्ट), शैलेन्द्र मोहन, महेंद्र
  • एवम 3 पुत्रियां- पुष्पा देवी,कौशल्या देवी, शशि देवी।
  • आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में रेंजर के पद पर रहे। सेवा से रिटायर होने के बाद उन्‍होंने ट्रांसपोर्ट का संचालन भी किया। आनंद बिष्ट गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय विठ्यनी यमकेश्वर के संस्थापक अध्यक्ष 1997 से वर्तमान तक।
दबंग भारत न्यूज़http://dabangbharat.com
About us “Dabangbharat एक प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों की व्यापक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करता है। हम अपने पाठकों को उनके स्थान या भाषा कौशल की परवाह किए बिना स्पष्ट और संक्षिप्त तरीके से नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अनुभवी पत्रकारों की हमारी टीम सटीक और समय पर रिपोर्टिंग प्रदान करने के लिए समर्पित है, और हम हमेशा अपने पाठकों को शामिल करने के लिए नए तरीकों की तलाश में रहते हैं। चाहे आप ब्रेकिंग न्यूज़, गहन विश्लेषण, या बस अच्छी पढ़ाई की तलाश में हों, Dabangbharat हिंदी समाचार के लिए एकदम सही जगह है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Discover more from UP News |Hindi News | Breaking News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading