CBSE बोर्ड ने छात्रों को दी बड़ी राहत, अब अपनी सुविधा के हिसाब से चुन सकेंगे परीक्षा केंद्र

सीबीएसई ने 1 से 15 जुलाई के बीच बची हुई परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मार्च में सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया था। हाल ही में गृह मंत्रालय ने फिर से परीक्षा करवाने की अनुमित दे दी थी। जिसके बाद सीबीएसई ने 1 से 15 जुलाई के बीच बची हुई परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है। वहीं लॉकडाउन की वजह से दूसरे जिलों या राज्यों में पढ़ने वाले छात्र घर वापस लौट गए थे। ऐसे छात्रों को समस्या ना हो, इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नया प्लान तैयार किया है।

HRD मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक जो छात्र कोरोना वायरस की वजह से घर चले गए थे, उनको अब दूसरी जगहों के केंद्रों पर परीक्षा देने नहीं जाना पडे़गा। जो छात्र जिस जिले में है, वो वहीं पर अपनी परीक्षा दे सकता है। इसके लिए जून के पहले हफ्ते में छात्रों को स्कूल से संपर्क करना होगा। इस दौरान उन्हें अपने जिले और घर के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी, ताकी उनके जिले में परीक्षा केंद्र की व्यवस्था की जा सके। निशंक के मुताबिक कोरोना महामारी के इस दौर में सीबीएसई पूरी कोशिश कर रहा कि छात्र अपने जिले से ही परीक्षा दें और उन्हें कोई समस्या ना हो।

देशभर में 15 हजार परीक्षा केंद्र

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं देशभर के 15 हजार केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इससे पहले बोर्ड ने केवल 3000 केंद्रों पर परीक्षा करवाने का प्लान बनाया था। मंत्री निशंक के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को अपने साथ मास्क और सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img