महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र के बलुआभार गांव में पोखरे की खुदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति मिली है

महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र के बलुआभार गांव में पोखरे की खुदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति मिली है। देखते ही देखते ग्रामीण मूर्ति को देखने उमड़ पड़े। ग्राम प्रधान ने मूर्ति को पुलिस को सौंप दिया। श्यामदेउरवा के प्रभारी निरीक्षक विजयराज सिंह ने बताया कि इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। विभाग के विशेषज्ञ पता लगाएंगे कि मूर्ति किस धातु की और कितनी पुरानी है?
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बलुआभार गांव के ग्राम प्रधान नसीरूद्दीन मनरेगा से गांव के पोखरे का सुन्दरीकरण करा रहे हैं। खुदाई के दौरान एक मजदूर का फावड़ा जमीन के अंदर दबी मूर्ति से टकराया। इसके बाद मिट्टी हटाने के बाद करीब आधा फिट ऊंची मूर्ति मिली।






