प्रशासन ने हटवाया पोखरे का अतिक्रमण दबंग भारत न्यूज़ में दो दिन पहले चली थी खबर

भिटौली / महाराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ : घुघली ब्लॉक के गंगराई में स्थित बसहिया पोखरे का पानी अतिक्रमण के वजह से गांव की सड़क पर फैल रहा था । इसके चलते सड़क पानी में डूब गयी थी , जिससे राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था l जिसे सोमवार को प्रशासन की मौजूदगी में पोखरे के किनारे के अतिक्रमण को हटवा दिया गया l
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

मालूम हो कि ग्राम सभा गंगराई के लगभग आधे ग्राम सभा के नाली का पानी बसहिया पोखरे में जाता है और पोखरे में पानी अधिक होने पर पानी का निकास बगल के बरगदहीया पोखरा व खेतों में होता था l लेकिन दोनों पोखरे के बीच में अतिक्रमण के कारण बसहिया पोखरे का पानी बगल के पोखरे में नहीं पहुंच पा रहा था l इस वजह से पानी ओवरफ्लो होकर गांव की मेन सड़क पर फैल रहा था l
ग्रामीणों व ग्राम प्रधान की शिकायत पर हल्का लेखपाल व कानूनों पुलिस बल की मौजूदगी में पोखरे के किनारे के अतिक्रमण को हटवा दिया गया l जिससे पानी का बहाव होने लगा l पानी का बहाव देखकर ग्रामीणों मे रास्ता सही होने की उम्मीद जगी l इस मौके पर हल्का लेखपाल अशोक कनौजिया, कानूनगो सजीवन बर्मा व जयराम वर्मा, सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी तुलसीराम यादव व कांस्टेबल नागेंद्र चौहान ग्राम प्रधान रमा शंकर चौधरी, रोजगार सेवक राजेश प्रजापति, दिनेश कुमार गौतम राजेश गौड़, अल्ताफ आदि उपस्थिति रहे l







