अधर में लटके जिले के 398 लाभार्थियों को आवास मिलने का रास्ता साफ हो गया है

दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अधर में लटके जिले के 398 लाभार्थियों को आवास मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शीघ्र ही इन्हें आवास की धनराशि उपलब्ध हो जाएगी। दरअसल इन लोगों के नाम वर्ष 2011 की सामाजिक-आर्थिक गणना की सूची में तो शामिल हैं, लेकिन उनकी जाति को लेकर त्रुटि हो गई थी और उन्हें सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसकी जांच-पड़ताल के बाद शासन ने आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
शासन की मंशा है कि कोई गरीब आवास विहीन न रहें। इसलिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से हर गरीबों को आवास के लिए एक लाख बीस हजार रुपये उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में इन लाभार्थियों के चेहरे पर भी खुशी चस्पा थी







