जंगली सुअरों का आतंक गाँव के लोगो में भय

दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज : के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के मनिकापुर बीट के जंगल से भटक कर आए चार जंगली सुअर सोमवार को महराजगंज के बरगदवा के बरैठवा टोले में घुस गए। एक घर में घुसकर तीन लोगों को घायल कर दिया। वहीं ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागते समय खेत में बाजरा काट रही एक महिला को घायल कर दिया। साथ ही अन्य चार लोगो को भी घायल कर दिया |
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
घायलों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।







