महराजगंज में कपड़े की दुकान में लगी आग

गुरुवार की सुबह रेडीमेड गारमेंट की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गयी

महराजगंज के कोठीभार क्षेत्र के कटहरी खुर्द चौराहे पर गुरुवार की सुबह रेडीमेड गारमेंट की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया।

दुकान में रखे कपड़े, कॉस्मेटिक सामान और नगदी समेत लाखों रुपये के सामान नष्ट हो गए। दुकानदार जगत पीछे के मकान में परिवार के साथ सोया था। आसपास के लोगों ने किसी तरह से बाहर निकालकर जान बचाई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर नष्ट हो चुका था। कटहरी खुर्द चौराहे से पकड़ी भारत खंड जाने वाली रोड पर जगत कसौधन की रेडीमेड गारमेंट और कॉस्मेटिक की दुकान है। मकान के पिछले हिस्से में जगत अपने परिवार के साथ निवास रहता है। बगल में दो दुकान किराये पर भी दे रखा है। भोर में तीन बजे के करीब अचानक इसकी दुकान से आग निकलने लगी। आग की सूचना पर जुटे आसपास के लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। 

इस बीच दुकान के पीछे मकान में जगत उनकी पत्नी रिन्कू देवी व तीन बच्चों के घिरे होने की सूचना पर लोगों ने मशक्कत के बाद घर से बाहर निकाला। इस दौरान जगत झुलस भी गया। आग इतनी भयावह थी कि बुझाने में ग्रामीणों को तीन घंटे लग गए। सुबह छह बजे पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने भी आग बुझाया। आग से जहां दुकान का अगला बारजा टूटकर नीचे गिर गया, वही दीवार भी फट गई।

Hot this week

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

Topics

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img