लोकसभा चुनाव का पहला चरण: 20 राज्यों की 91 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 11 अप्रैल को होगी वोटिंग

पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को थम गया।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को थम गया। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा पहले चरण के मतदान के लिये 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के बाद प्रचार अभियान जोर शोर से शुरु हो गया था। आयोग ने 17वीं लोकसभा के गठन के लिये सात चरण में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम दस मार्च को घोषित किया था। 

चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण के लिये आठ अप्रैल तक चुनाव मैदान में कुल उम्मीदवारों की संख्या 1279 है। इस चरण के लिये नामंकन की अंतिम तिथि 25 मार्च और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च थी। आयोग द्वारा अधिसूचना के अनुसार पहले चरण के मतदान वाली 91 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरु होगा। इनमें से कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ सीटों पर छह बजे तक मतदान होगा। 

निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है। इसके मुताबिक जिन सीटों पर शाम चार बजे तक मतदान है, उन सीटों पर मंगलवार शाम चार बजे से प्रचार थम जायेगा। इसी प्रकार पांच और छह बजे तक मतदान वाली सीटों पर आज शाम पांच बजे और छह बजे से प्रचार पर पाबंदी होगी। 

पहला चरण- 11 अप्रैल- 91 सीटों- आंध्र प्रदेश (25 सीटें), अरुणाचल (2 सीटें) असम (5 सीटें) बिहार (4 सीटें) छत्तीसगढ़ (1 सीटें) जम्मू-कश्मीर (2 सीटें), महाराष्ट्र (1 सीट), मेघालय (1 सीट), मिजोरम (1 सीटें), ओडिशा (4 सीटें), सिक्किम (1 सीट), तेलंगाना (17 सीटें) त्रिपुरा (1 सीट), उत्तर प्रदेश (8 सीटें), उत्तराखंड (5 सीटें), पश्चिम बंगाल (2 सीटें), अंडमान निकोबार (1 सीट), लक्षद्वीप (1 सीट)

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img