छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक के काफिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है। इस घटना में बीजेपी विधायक की मौत हो गई और पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के महानिदेशक गिरधारी नायक ने भाषा को बताया, ”जिले के बचेली क्षेत्र में श्यामगिरी के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है। नक्सलियों ने विस्फोट के बाद गोलीबारी भी की है।
नायक ने बताया, ‘पुलिस को जनकारी मिली है कि भीमा मंडावी का काफिला आज बचेली से कुआकोंडा की ओर रवाना हुआ था। काफिला जब श्यामगिरी के करीब था तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद नक्सलियों ने गोलीबारी भी है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है।
Source :- www.livehindustan.com







