लोकसभा चुनाव: अगले दो चरणों में सपा का बड़ा इम्तिहान

पश्चिमी यूपी के एक छोर से शुरू हुई चुनावी जंग अब ब्रज और रुहेलखंड इलाके की ओर बढ़ रही है।

पश्चिमी यूपी के एक छोर से शुरू हुई चुनावी जंग अब ब्रज और रुहेलखंड इलाके की ओर बढ़ रही है। दूसरे व तीसरे चरण की ज्यादातर सीटें इसी क्षेत्र को कवर कर ही हैं। वैसे तो सपा-बसपा और रालोद गठबंधन एकजुट होकर मैदान में है। पर सबसे बड़ा इम्तिहान समाजवादी पार्टी का ही है। 

दूसरे और तीसरे चरण की कुल 18 सीटों में 10 सीटें सपा तो 7 सीटें बसपा के पास हैं जबकि रालोद एक सीट लड़ रही है। यह गठबंधन भाजपा को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है तो कांग्रेस भी तीसरा मोर्चा खोलने में लगी है। ज्यादातर सीटें यादव व मुस्लिम बहुल हैं कुछ सीटों पर लोध, कुर्मी भी प्रभावी हैं। मुस्लिम वोटर भी भारी तादाद में हैं। 

पिछली बार सपा ने भाजपा लहर में बदायूं, फिरोजाबाद मैनपुरी सीट जीत ली थी। इस बार सपा प्रत्याशियों को गठबंधन की ताकत तो मिली है, लेकिन उसकी कई मोर्चों पर परख होनी है। आगे की जंग में पश्चिमी यूपी का तराई का इलाका भी है और ज्यादातर सीटें यादव बाहुल्य हैं। ऐसे में सपा को बेहतर दिखाने की चुनौती है। सपा के सामने दूसरे चरण में अपने सहयोगी बसपा को अपने वोट बैंक ट्रांसफर कराने की भी चुनौती है। इन सीटों पर शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के असर का भी पता चलेगा। यहां का चुनाव इस मायने में अहम है कि यादव बहुल सीटों पर शिवपाल यादव वोट बैंक में कितनी सेंध लगा पाते हैं। 

परिवार की सीट बचाना चुनौती : इन 18 सीटों में यूं तो सभी सीटें अहम हैं। पर फिरोजाबाद तो मुलायम परिवार के दो सदस्यों के बीच जंग का सबब बन गई है। यह सपा की सिटिंग सांसद अक्षय यादव की सीट है और उसे बचाने के लिए रामगोपाल यादव पूरी कोशिश कर रहे हैं। यहां मुकाबला शिवपाल यादव से है जो पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। एक मायने में शिवपाल की भी प्रतिष्ठा का सवाल है।


दूसरे चरण की 8 सीटों में बसपा छह पर

नगीना—-गिरीश चंद्र—-बसपा—-सपा यहां एक बार जीती

अमरोहा—-दानिश अली—-बसपा—-सपा बसपा एक एक बार जीतीं 

बुलंदशहर—-योगेश वर्मा—-बसपा—-सपा एक बार, बसपा कभी नहीं जीती 

अलीगढ़—-अजीत बलियान—–बसपा—-बसपा एक बार 

हाथरस—-रामजी सुमन—-सपा—-सपा बसपा कभी नहीं जीते, एक बार रालोद को जीत 

मथुरा—-नरेंद्र सिंह—-रालोद—-रालोद एक बार, सपा-बसपा कभी नहीं

आगरा—–मनोज सोनी—–बसपा—–सपा दो बार बसपा कभी नहीं

फतेहपुर सीकरी—- श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित—-बसपा—-एक बार बसपा नई सीट 


10 सीटों में नौ पर सपा मैदान में

रामपुर: आजम खां सपा (सपा दो बार बसपा एक बार भी नहीं) 

मुरादाबाद : एसटी हसन सपा (सपा तीन बार बसपा एक बार भी नहीं। )

मैनपुरी: मुलायम सिंह यादव सपा (सात बार सपा और बसपा एक बार भी नहीं )

फिरोजाबाद: अक्षय यादव सपा (चार बार सपा जीती लेकिन बसपा एक बार भी नहीं )

संभल: शफीकुररर्हमान बर्क, सपा ( सपा तीन बार बसपा दो बार)

आंवला: रुचिवीर बसपा (सपा दो बार बसपा कभी नहीं जीतीं) 

बदायूं: धर्मेंद्र यादव सपा (छह बार सपा बसपा कभी नहीं )

एटा: देवेंद्र यादव सपा (दो बार सपा बसपा एक बार भी नहीं)

बरेली: भगवत सरन गंगवार सपा (सपा बसपा एक बार भी नहीं) 

पीलीभीत: हेमराज वर्मा सपा (सपा-बसपा एक बार भी नहीं जीतीं) 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img