जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह को नहीं मिली जगह

राजनीती
दबंग भारत न्यूज़ :- कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए रविवार को अपनी तमाम कमेटियों का गठन कर दिया। इसमें शामिल सदस्यों पर नजर डालें तो इसमें पुराने नेताओं को साधा गया है तो युवाओं को भी जगह दी गई है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
लेकिन प्रदेश में कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा बने जितिन प्रसाद का नाम सूची से गायब है। वहीं पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह का नाम भी किसी कमेटी में शामिल नहीं है। हालांकि उनके पास झारखण्ड का प्रभार है।
माना जा रहा है कि इसके बहाने कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं को संतुष्ट करने की कोशिश की है, वहीं लंबे समय से हाशिए पर पड़े नेता भी इसमें शामिल हैं। रामपुर की बेगम नूर बानो जैसी पुरानी नेता को भी एक कमेटी में शामिल किया गया है जबकि नूर बानो लंबे समय से सक्रिय नहीं दिख रही हैं। जानकारों का कहना है कि सभी नेताओं को जिम्मेदारी सौंप कर कांग्रेस को एक सूत्र में बांधने और जोश जगाने की कोशिश की जा रही है।






