महराजगंज अब तक 59482 सैंपल की जांच हो चुकी है 1820 लोग होमआसोलेशन में हैं

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- अब तक जिले के कोरोना के कुल मामले 3687 हो चुके हैं। जिसमें सक्रिय मामले 2758 हैं। अब कोरोना से 44 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई – वहीं 23 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया ।
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि मंगलवार को 124 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें बृजमनगंज 12, धानी 2, घुघली 3, लक्ष्मीपुर 2, महराजगंज 33, मिठौरा 3, नौतनवां 7, निचलौल 6, परतावल 16, फरेंदा 21, सिसवा 13 एवं 6 लोग अन्य स्थानो से संक्रमितो की सूची में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितो का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। अब तक 59482 सैंपल की जांच हो चुकी है। 1820 लोग होमआसोलेशन में हैं।







