प्यार में पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – प्यार में पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद खुद को भी चाकू मार लिया, दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से लड़की हालत चिन्ताजनक होने के कारण मेडिकल कालेज भेज दिया गया। यह घटना सदर कोतवाली अन्तर्गत एक गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव का रहने वाला एक युवक पड़ोस के गांव में रहने वाली एक लड़की से काफी दिनों से प्यार करता था, बताया जा रहा है इसी माह के 29 तारीख को युवती की शादी होने वाली है । युवती की शादी की खबर से प्रेमी नाराज था और इसी बात को लेकर आज रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे युवक प्रेमिका को गांव के बाहर सीवान में बुलाया था और किसी बात पर नाराज प्रेमी ने सब्जी काटने वाले चाकू से प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर दिया, फिर अपने पेट मे चाकू मार लिया, दोनों लहूलुहान हालत में घटना स्थल पर पड़े थे, कि जानकारी मिलते ही दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां लड़की की हालत चिन्ताजनक होने से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 

पुलिस को छानबीन में घटनास्थल पर सब्जी काटने वाला एक चाकू बरामद हुआ है। अब पुलिस यह पता करने में जुटी है कि ऐसी कौन सी बात थी जिसको लेकर दोनों में अनबन हुई । वहीं इस सम्बन्ध में सदर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है । दोनों के परिजन घायलों का इलाज करा रहे हैं । तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img