बारात से वापस आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलटी

सोमवार अलह सुबह बरातियों को लेकर वापस आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई ।

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा डोमा के निकट सोमवार अलह सुबह बरातियों को लेकर वापस आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई । इस घटना में दूल्हे के पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जबकि दूल्हे के भाई व मामा गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है । सूचना पाकर मौके पर पहुंची निचलौल पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मिली खबर के अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या निवासी खुब्बी के छोटे बेटे श्री किशुन की बरात रविवार की शाम बसहिं थाना बगहा बिहार गई थी । शादी की रस्म पूरी होने के बाद सोमवार सुबह एक बोलेरो से दूल्हे के पिता खुब्बी , भाई मुन्ना व मामा गोबरी घर वापस आ रहे थे । इसी बीच गांव से लगभग कुछ दूर पहले चालक इकबाल को नींद आने के कारण तेज रफ्तार बोलेरे अनियंत्रित होकर डोमा नहर पुल के पास खड्डा झुलनीपुर शाखा नहर में जाकर पलट गई ।

इस घटना में दूल्हे के पिता खुब्बी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जबकि भाई मुन्ना व मामा गोबरी निवासी बढाईपुरवां गंभीर रूप से घायल हो गए । घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने शोर मचाया इसके बाद शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिया । सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को निचलौल सीएचसी भेजा और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गए ।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है । घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img