क्‍वारंटीन का हाल जानने पहुंचे डीएम, भोजन चख कर परखी गुणवत्‍ता

महराजगंज में शुक्रवार को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी रोहित सिंह सजवान ने क्वारंटीन सेंटरों के साथ गेहूं क्रय केन्द्रों व मंडियों का जायजा लिया। डीएम ने मार्डन एकेडमी नौतनवा में क्वारंटीन लोगों के लिए बने भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता चेक किया। गुणवत्ता में और सुधार करने का निर्देश दिया। 

मिठौरा ब्लाक के मदनपुरा गांव में मनरेगा से कराए जा रहे नाला सफाई का जायजा लिया। यहां महिलाएं व पुरुष काम करते मिले। कार्य को नियम, मानक व गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया। कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया।

आलू, प्याज का रेट पूछा
निचलौल मंडी में पहुंचकर यूपी स्टेट एग्रो व हाट शाखा के गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों केन्द्रों पर किसानों के गहूं की खरीद पर संतोष जताया और खरीद का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने आलू व प्याज के व्यापारियों का हाल जाना और सब्जियों के रेट भी पूछा। 

डीएम ने गेहूं क्रय केन्द्रों व सब्जी के आढ़तियों के यहां हाथ धोने के साबुन व सैनेटाइजर के बारे में पूछा और आलू व्यापारी के दुकान पर रखे सैनेटाइजर का प्रयोग भी किया। यूपी स्टेट एग्रो के क्रय केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी भोलाराम ने बताया कि अब तक 1100 कुन्तल गेहूं की खरीद कर ली गई है। केन्द्र पर अब बोरों की भी उपलब्धता हो गई है। वहीं हाट शाखा के केन्द्र प्रभारी कमलेश कुमार यादव ने बताया कि अब तक 844 कुन्तल 50 किग्रा गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मंडी परिसर में पहले से साफ सफाई पाए जाने पर डीएम ने संतोष जताया और नियमित सफाई कराने के लिए एसडीएम अभय कुमार गुप्त को निर्देश दिया। इस मौके पर विपणन निरीक्षक प्रदीप कुमार, मंडी निरीक्षक आशीष नायक, श्यामनन्दन साहनी आदि लोग मौजूद रहे।

धर्मगुरुओं से की मुलाकात
नौतनवा में दोनो अधिकारियों ने कुछ धर्मगुरुओं से मुलाकात की। रमजान में मस्जिद में न जा कर घर में ही नमाज अदा करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही। डीएम ने कहा कि सभी जरूरी सामान प्रशासन मुहैया कराएगा। वहीं, एसपी ने अपील की कि कोई अफवाहों पर ध्यान न दें। डीएम ने नगरपालिका अध्यक्ष गुड्डू खान और ईओ से कस्बे के बारे में जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिया।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img