डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी रोहित कुमार सजवान ने दो गांवों का औचक निरीक्षण किया

होम क्वारंटीन नहीं मिलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश

महराजगंज : दूसरे प्रांतों से आए लोगों के होम क्वारंटीन की जांच करने मंगलवार को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी रोहित कुमार सजवान ने दो गांवों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सतभरिया गांव में एक व्यक्ति के होम क्वारंटीन नहीं मिलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। गांव में बाहर से आए लोगों को शत-प्रतिशत होम क्वारंटीन किए जाने की चेतावनी ग्राम निगरानी समिति को दिया। कहा कि जो नहीं माने उसकी सूची पुलिस व प्रशासन को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम, एसपी ने सतभरिया व करमहा में अन्य प्रदेशों से आए लोगों की जानकारी लेने पहुंचे। निरीक्षण में पाया गया कि गांव में करीब 80 लोग अन्य शहर से आये हैं। इसमें कुछ व्यक्ति पंचायत भवन में क्वारंटीन हैं। निरीक्षण में पाया कि पवन मौर्य व सोनू होम क्वारंटीन हैं। लेकिन पूछताछ में घर के लोगों ने बताया कि पवन मौर्य महराजगंज गए हैं। इस पर डीएम ने कहा कि यह घोर लापरवाही व मनमानी है। जब 21 दिन तक घर में रहने का निर्देश दिया तो बाहर कैसे चले गए? यदि किसी चीज की जरूरत है तो परिवार का एक सदस्य मास्क लगाकर बाहर जाएगा। उन्होंने बाहर जाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने निगरानी समिति के कार्य प्रणाली को ठीक करने का निर्देश दिया। कहा कि नियमित रूप से बाहर से आए लोगों की मानीटरिंग करें।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img